Samay Patrika (JAN 2023) (Hindi Edition) Baixar grátis

Samay Patrika (JAN 2023) (Hindi Edition) odf de graça baixar

por

Escolha um formato:

Leia uma amostra

Descrição do livro

साल 2022 में किताबों के अलग रंग हमें देखने को मिले हैं। जाहिर है इस साल भी अलग-अलग तरह की किताबों से हम रुबरु होंगे। इस अंक में हमने कश्मीर पलायन पर राहुल पंडिता की पुस्तक ‘मेरी माँ के बाईस कमरे’ की चर्चा की है। यह एक ऐसी आपबीती है, जिसमें एक पूरा समुदाय बेघरबार होकर अपने ही देश में निर्वासितों का जीवन जीने को मजबूर हो जाता है। राहुल पंडिता की यह कहानी झकझोर कर रख देनेवाली है और इसे बार-बार कहा जाना जरूरी है, ताकि हम इतिहास से सबक ले सकें। उनकी दूसरी पुस्तक ‘बहावलपुर का शातिर प्रेमी’ कश्मीर और हाल के दिनों में आतंकवाद पर लिखी गई सबसे महत्त्वपूर्ण कृतियों में से एक है, जिसमें पुलवामा केस, उसके प्रतिकार स्वरूप हुए बालाकोट अटैक और आतंकी समूहों की रहस्यमय दुनिया के बारे में ऐसी जानकारी है, जो पहले कभी प्रकाशित नहीं हुई है। दोनों पुस्तकों का हिन्दी अनुवाद प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।
पेप्सीको की पूर्व अध्यक्ष और सी.इ.ओ. इंद्रा नूयी की आत्मकथा को हिन्दी में पेंगुइन बुक्स ने ‘एक पूरा जीवन’ नाम से प्रकाशित किया है। यह एक असाधारण लीडर के जीवन की ऐसी कहानी है जो प्रोत्साहित भी करती है और साथ ही उनका निजी जीवन आँखें भी नम कर देता है।
एका ने मनोरंजन ब्यापारी का उपन्यास ‘भागा हुआ लड़का’ प्रकाशित किया है जिसमें लेखक ने स्पष्ट रूप से पाठकों के सामने दर्शाया है कि चाहे प्राचीन काल हो या वर्तमान, गरीब और असहाय लोगों का जीवन संघर्षपूर्ण होता आया है। कहानी में दर्ज अमानवीय घटनाओं की व्याख्या मन को झकझोर देती है।
साथ में पढ़ें नई किताबों की ख़ास चर्चा।

Encadernação Samay Patrika (JAN 2023) (Hindi Edition):Kindle
Livros relacionados